BIHAR NEWS

पटना में दिनदहाड़े एक शख्स की हत्या से हड़कंप, घर से फोन कर बुलाया और सिर में मारी गोलियां

|
Published On: December 24, 2023

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है. ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बदमाशों ने शख्स को घर से बाहर बुलाया और उसके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए. घटना दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव की है.

मृतक की पहचान धनरूहा के रमणी बिगहा गांव निवासी रामानंद सिंह के 55 वर्षीय पुत्र विनय कुमार सिंह के रूप में की गयी है, जो वर्तमान में शाहपुर थाना क्षेत्र के ढिबरा स्थित मकान में रहते थे. बताया जा रहा है कि विनय कुमार सिंह को किसी शख्स ने फोन किया था. जिसके बाद विनय फोन करने वाले शख्स से मिलने गया और इसके बाद परिवार को उसकी हत्या की खबर मिली. हत्या की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया.

घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. अपराधियों ने मृतक के सिर में गोली मार दी. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि हत्या में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

99bihar, bihar news, bihar news hindi, khabar hindi, patna news, trending khabar

Leave a Comment