Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the astra-sites domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u423053031/domains/99bihar.xyz/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में लॉज से 3 महिलाएं और 3 युवक पकड़े गए; जानिए क्या है पूरा मामला

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में लॉज से 3 महिलाएं और 3 युवक पकड़े गए; जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार के कैमूर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां ग्रामीण लगातार जिले के होटलों और लॉज में देह व्यापार की जानकारी पुलिस प्रशासन को दे रहे हैं. यहां भभुआ शहर के अखलासपुर में बस स्टैंड के पास स्थित सत्यम साईं लॉज में देह व्यापार की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी. इसके बाद भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की और तीन लड़के और तीन लड़कियों को हिरासत में लिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार भभुआ शहर के अखलासपुर स्थित सत्यम साईं लॉज में देह व्यापार की सूचना मिलने पर जब भभुआ पुलिस ने भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार के नेतृत्व में सत्यम साईं लॉज अखलासपुर में छापेमारी शुरू की तो लॉज के कमरों की तलाशी ली. . तीन लड़के और तीन लड़कियां अलग-अलग कमरों में पाए गए। इसके बाद पुलिस ने लॉज के मालिक समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया और भभुआ थाने ले आई। इसके साथ ही पुलिस लॉज में ठहरने वाले लोगों के प्रवेश और उनके होटल में रुकने के उद्देश्य समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

बताया जाता है कि इससे पहले भी सत्यम लॉज में देह व्यापार को लेकर पुलिस ने छापेमारी की थी. भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास स्थित सत्यम साईं लॉज में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं. इसके बाद यह कार्रवाई की गयी है. जिसमें कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

वहीं जब पुलिस टीम ने वहां जाकर तलाशी ली तो अलग-अलग कमरों में तीन लड़के और तीन लड़कियां मिलीं. इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। साथ ही लॉज के मैनेजर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस हिरासत में लिये गये लोगों से कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है. साथ ही लॉज बुक करने की प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है. मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top