Sports

ईशान किशन के बाद टीम में चुने गए बिहार के एक और खिलाड़ी, रोहतास के आकाशदीप डालते हैं कमाल की गेंद.

|
Published On: December 16, 2023

बिहार के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. बताया जा रहा है कि टीम इंडिया में एक और बिहारी खिलाड़ी का चयन हुआ है. भारत में चल रही खबरों के मुताबिक साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. इसमें बिहार के आकाशदीप का नाम भी शामिल है. आकाशदीप के बारे में कहा जा रहा है कि वह बेहतरीन गेंदबाज हैं और नई व पुरानी गेंद से स्विंग कराते हैं। इससे पहले वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं. आकाशदीप बिहार के रोहतास के रहने वाले हैं।

ताजा अपडेट के मुताबिक अब वनडे सीरीज के लिए दीपक चाहर की जगह आकाश दीप को भारतीय टीम में जगह मिली है. 27 साल के आकाश दीप ने अभी तक भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है. हालाँकि वह हांग्जो एशियाई खेलों में भारतीय टीम के सदस्य थे। आकाश नई और पुरानी दोनों गेंदों से स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं। वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलते हैं। आकाश ने 15 दिसंबर को अपना 27वां जन्मदिन मनाया. अब ठीक एक दिन बाद बीसीसीआई ने उन्हें जन्मदिन का खास तोहफा दिया है.

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप का जन्म साल 1996 में बिहार के रोहतास जिले में हुआ था. आकाश दीप के पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा क्रिकेटर बने, लेकिन 2007 में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप फाइनल मैच के बाद आकाश ने क्रिकेटर बनने का फैसला किया। उस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का उन पर काफी असर पड़ा. उस समय आकाश दीप गांव में बिजली और पानी की बहुत समस्या थी. ऐसे में उन्होंने किराये पर जनरेटर लेकर फाइनल मैच का लुत्फ उठाया.

आईपीएल 2021 के यूएई चरण में आरसीबी ने वॉशिंगटन सुंदर की जगह आकाश दीप को अपनी टीम में शामिल किया था, हालांकि तब उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था. आईपीएल 2022 की नीलामी में आरसीबी ने इस गेंदबाज पर भरोसा जताया और 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया. आकाश दीप को स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल डेब्यू कैप दी.

bihar news hindi, bihar news in hindi today, cricket, trending khabar, viral bihar

Leave a Comment