Trending

पति-पत्नी मिलकर किराना दुकान में बेचते थे शराब, पुलिस ने दोनों को पकड़ा, कार और स्कूटी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

|
Published On: June 7, 2024

सहरसा: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है. इसके बावजूद न तो शराब तस्कर अपनी आदत से बाज आ रहे हैं और न ही पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं. सहरसा में पुलिस ने शराब तस्कर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. इनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है. पुलिस ने इनके पास से एक कार और एक स्कूटी भी जब्त की है.

दरअसल, टीओपी-02 (सदर थाना) क्षेत्र अंतर्गत संध्या गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति स्कूटी पर आ रहा था. तभी पुलिस को देखकर वह भागने लगा. सशस्त्र बलों की मदद से उसे पकड़ लिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बटराहा वार्ड नंबर 36 निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी साह के पुत्र बबलू के रूप में हुई है.

भाजपा सांसद कंगना रनौत को महिला जवान ने मारा थप्पड़: एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा
पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसकी स्कूटी की डिक्की से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपनी गाड़ी में शराब लाकर अपने किराना दुकान में रखता है, किराना दुकान उसकी पत्नी चलाती है और दुकान की आड़ में वह शराब बेचती है.

पुलिस ने जब किराना दुकान पर छापेमारी की तो वहां से भी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. इतना ही नहीं कार से भी शराब की खेप बरामद हुई. जिसके बाद पुलिस ने शराब तस्कर बबलू और उसकी पत्नी सुजाता दोनों को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 555/24 दिनांक 06.06.24 धारा 30(ए)/41 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2022 (संशोधन) दर्ज किया गया. पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की कुल 121.25 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar news live, bihar news today

Leave a Comment