BIHAR NEWS

मूर्ति विसर्जन के दौरान भारी बवाल, दो पक्षों में जमकर झड़प, खूब तलवारें लहराई गईं

|
Published On: November 3, 2024
BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां मां काली का प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच भारी बवाल हो गया है। विसर्जन जुलूस के शोभायात्रा के स्टेशन चौक पहुंचते ही पुरानी और नई पूजा समितियों के बीच विवाद शुरू हो गया और झड़प हो गई।

भागलपुर से बड़ी खबर आ रही है, जहां मां काली की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ है. विसर्जन जुलूस जैसे ही स्टेशन चौक पर पहुंचा, पुरानी और नई पूजा समितियों के बीच विवाद शुरू हो गया और झड़प हो गई!

दरअसल, परबत्ती काली पूजा समिति और केंद्रीय कालू पूजा महासभा के लोगों को इस बात पर कड़ी आपत्ति थी कि मंच से पुरानी समिति के पदाधिकारी द्वारा परबत्ती पूजा समिति के लोगों को असामाजिक तत्व कहा गया. इस बात को लेकर विरोध शुरू हो गया. इसी बीच दोनों समितियों के अध्यक्षों के बीच हाथापाई हो गई और दोनों समितियों के लोग मंच पर चढ़ गए. मंच से तलवारें भी लहराई गईं!

स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख मंच पर मौजूद मेयर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूजा समिति के लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं थे. इस दौरान कई गाड़ियां गिर गईं और वहां मौजूद कई लोग घायल भी हो गए. घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह विवाद को शांत कराया।इस दौरान पूरे इलाके में अफरातफरी मची रही।

Leave a Comment