BIHAR NEWS

 बिहार के इस विश्वविद्यालय में कच्चे आम के लिए दो महिला प्रोफेसरों के बीच हुई जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

|
Published On: June 16, 2024
2 गो कच्चे आम के लिए बिहार के इस यूनिवर्सिटी में दो महिला प्रोफेसर के बीच जबरदस्त महाभारत, वीडियो वायरल

तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में आम के लिए भिड़ीं दो महिला प्रोफेसर, DSW ने की कार्रवाई

भागलपुर का जर्दालू आम पूरी दुनिया में मशहूर है. भारत सरकार ने इसे GI टैग भी दिया है. हर साल भागलपुर से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को आम भेजे जाते हैं. इसे फलों का राजा भी कहा जाता है.

लेकिन इस बार आम को लेकर भागलपुर से जो खबर आई है, वो काफी चौंकाने वाली है. मामला एक आम के पेड़ के लिए दो महिला अधीक्षक सह सहायक प्रोफेसरों के बीच आमने-सामने की मारपीट का है. महिला प्रोफेसर की ये हरकत विश्वविद्यालय परिसर समेत पूरे भागलपुर में चर्चा का विषय बन गई है.

दरअसल, लालबाग स्थित टीएमबीयू के गर्ल्स हॉस्टल परिसर में हर साल आम के पेड़ पर आम लगते हैं. पेड़ से आम तोड़ने के लिए वार्डन और डीएसडब्ल्यू से आदेश लेना था, लेकिन हॉस्टल-4 की अधीक्षिका सिमरन भारती और हॉस्टल नंबर 5 की अधीक्षिका डॉ. शोभा कुमारी ने आम तुड़वा दिए।

इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। शुक्रवार को अधीक्षिका डॉ. शोभा कुमारी आम तुड़वा रही थीं। इसकी जानकारी मिलने पर डीएसडब्ल्यू ने वार्डन इंदु कुमारी को इस मामले में निर्देश दिया।

वार्डन ने तोड़े गए आमों को जब्त कर लिया। इसकी जानकारी डीएसडब्ल्यू को दी गई। इस मामले में शनिवार को दोनों अधीक्षिकाओं और वार्डन को डीएसडब्ल्यू कार्यालय में तलब किया गया। उन्होंने दोनों से जानकारी ली।

इस पर डॉ. शोभा ने कहा कि सिमरन भारती ने पहले आम तुड़वाए। इसके बाद उन्होंने हॉस्टल के कर्मचारियों से भी आम तुड़वाए। इस पर डीएसडब्ल्यू ने कहा कि एक अधीक्षिका को ऐसा कृत्य शोभा नहीं देता।

उन्होंने दोनों अधीक्षिकाओं को चेतावनी दी और बिना अनुमति के दोबारा ऐसा काम नहीं करने की हिदायत दी। इस पर दोनों अधीक्षकों ने डीएसडब्ल्यू को बताया है कि भविष्य में यह गलती नहीं दोहराई जाएगी।

इस संबंध में वार्डेन को निर्देश दिया गया है कि वे जब्त आमों का वितरण अपने स्तर से करें। डीएसडब्ल्यू ने कहा कि आम तोड़ने के मामले में दोनों महिला अधीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

उनसे पूछा जाएगा कि उन्होंने किन परिस्थितियों में और किसके आदेश पर ऐसा किया। इसके लिए वार्डेन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय परिसर की यह घटना लोगों के बीच हंसी का विषय बन गई है।

aam-vivad-bhagalpur, BHAGALPUR, bhagalpur bridge collapse, bhagalpur news, bhagalpur pin code, bhagalpur temperature, bhagalpur weather, iiit bhagalpur, tilka manjhi bhagalpur university, weather bhagalpur, weather in bhagalpur 10 days

Leave a Comment