धर्म

पटना में आज से खरमास मेला शुरू, शादियों पर रोक, एक महीने तक नहीं सुनाई देगी शहनाई की गूंज

|
Published On: December 16, 2023

पटना, वरीय संवाददाता। धनु संक्रांति के कारण 16 दिसंबर से गुरु और शुक्र ग्रह अस्त हो रहे हैं। इसके साथ ही एक महीने का खरमास शुरू हो जाएगा. 15 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद खरमास खत्म होने पर शादियां शुरू हो सकेंगी। ज्योतिषाचार्य पीके युग बताते हैं कि मकर संक्रांति का पर्व वर्ष 2024 में 15 जनवरी को शतभिषा नक्षत्र और वरियान योग में श्रद्धालु मनाएंगे। इस बार मकर संक्रांति अच्छे नक्षत्र और अच्छे योग में पड़ने के कारण भक्तों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी।

पुनपुन में अंतरराष्ट्रीय पौष खरमास मेला आज से : एक माह तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय पौष खरमास मेला का उद्घाटन शनिवार को स्थानीय विधायक गोपाल रविदास करेंगे. शनिवार की दोपहर आयोजित समारोह में विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड प्रमुख गुड़िया कुमारी, मुख्य पार्षद रितेश कुमार उपस्थित रहेंगे. नगर कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार के अनुसार मेला क्षेत्र और उसके आसपास साफ-सफाई पूरी कर ली गयी है. वहीं पीएचईडी की ओर से पेयजल की समुचित व्यवस्था की गयी है.

bihar khabar, bihar news hindi, bihar news in hindi today, patna news, trending khabar

Leave a Comment