Home Blog Page 15

मूर्ति विसर्जन के दौरान भारी बवाल, दो पक्षों में जमकर झड़प, खूब तलवारें लहराई गईं

0

भागलपुर से बड़ी खबर आ रही है, जहां मां काली की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ है. विसर्जन जुलूस जैसे ही स्टेशन चौक पर पहुंचा, पुरानी और नई पूजा समितियों के बीच विवाद शुरू हो गया और झड़प हो गई!

दरअसल, परबत्ती काली पूजा समिति और केंद्रीय कालू पूजा महासभा के लोगों को इस बात पर कड़ी आपत्ति थी कि मंच से पुरानी समिति के पदाधिकारी द्वारा परबत्ती पूजा समिति के लोगों को असामाजिक तत्व कहा गया. इस बात को लेकर विरोध शुरू हो गया. इसी बीच दोनों समितियों के अध्यक्षों के बीच हाथापाई हो गई और दोनों समितियों के लोग मंच पर चढ़ गए. मंच से तलवारें भी लहराई गईं!

स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख मंच पर मौजूद मेयर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूजा समिति के लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं थे. इस दौरान कई गाड़ियां गिर गईं और वहां मौजूद कई लोग घायल भी हो गए. घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह विवाद को शांत कराया।इस दौरान पूरे इलाके में अफरातफरी मची रही।

छठ पूजा 2024: सीएम नीतीश ने पटना के छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये अहम निर्देश

0

पटना: सूर्य उपासना का चार दिवसीय अनुष्ठान 5 नवंबर से शुरू होगा. पटना में छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन की टीम ने कमर कस ली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर खुद पटना के गंगा घाटों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं.

दरअसल, छठ महापर्व की शुरुआत 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ होगी. छठव्रती 6 नवंबर को खरना करेंगे, जबकि 7 नवंबर को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को जल अर्पित करेंगे, जबकि 8 नवंबर को उगते सूर्य को जल अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा. ऐसे में छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पटना जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और गंगा घाटों पर जिला प्रशासन की ओर से सभी तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं. जिला प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंगा घाटों पर पहुंचे और कैबिनेट मंत्रियों व विभागीय अधिकारियों के साथ स्टीमर पर सवार होकर सभी गंगा घाटों का निरीक्षण किया.

इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और मंत्री विजय चौधरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिया है कि छठ महापर्व में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए और गंगा घाटों पर सुरक्षा के साथ-साथ लाइटिंग, बैरिकेडिंग, गंगा में नाव समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध होनी चाहिए. आपको बता दें कि पटना के शहरी क्षेत्र में कुल 109 घाटों पर छठ व्रती छठ पर्व कर सकेंगे. पटना के छठ घाटों को 19 सेक्टरों में बांटा गया है और हर सेक्टर में एक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है. जल्द ही पटना के खतरनाक घाटों की सूची जारी की जाएगी.

बिहार क्राइम न्यूज़: पटना के अपार्टमेंट में जघन्य अपराध, नाबालिग लड़की से फ्लैट में जबरन गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान 

बिहार क्राइम न्यूज़: पटना के अपार्टमेंट में जघन्य अपराध, नाबालिग लड़की से फ्लैट में जबरन गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान

0

पटना: राजधानी पटना में दिवाली के जश्न के बाद जघन्य अपराध हुआ है. अपार्टमेंट के एक फ्लैट में नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया गया. लड़की को गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.

दरअसल, घटना राजीवनगर थाना क्षेत्र स्थित पाटलिपुत्र हेरिटेज अपार्टमेंट की है, जहां फ्लैट नंबर 106 में इस सनसनीखेज अपराध को अंजाम दिया गया. लड़की की मां ने उसे किसी काम से फ्लैट पर भेजा था, जहां बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया. लड़की के प्राइवेट पार्ट में जख्म के निशान मिले हैं.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की शास्त्रीनगर इलाके की रहने वाली है. लड़की के पिता ने दो शादी की है. लड़की की मां घरों में झाड़ू-पोछा करती है. बताया जा रहा है कि 1 नवंबर की देर शाम करीब 8 बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अर्पित को गिरफ्तार कर लिया है। अर्पित एक ट्रैवल एजेंसी में काम करता है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद आरोपी लड़की को कार से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी लड़की को पीएमसीएच में भर्ती कराकर वहां से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की मदद से फ्लैट से साक्ष्य जुटाए। घर में रखे पोछे पर खून के निशान मिले। कार की सीट पर भी खून के धब्बे मिले। पुलिस ने लड़की की मां समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

Bihar में ठंड ने दी दस्तक, बिहार में सुबह सुबह छाया रहा घना कोहरा

0

दीपावली पर बिहार का मौसम शुष्क हो गया इसके बाद अब धीरे-धीरे ठंड की एंट्री हो रही है ऐसे में आज सुबह राजधानी में हल्की धू नजर आई मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सर्दी आने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा पश्चिमी विशो में सक्रिय होने के बाद ठंड में वृद्धि होगी !

अब पछुआ हवा के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी वहीं कुछ जगहों पर ठंड का एहसास होने लगा है मौसम विभाग के अनुसार अगले 5च दिनों तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है दो दिनों बाद सुपौल अररिया किशनगंज मधेपुरा सहरसा और पूर्णिया में मौसम बिगड़ सकता है!

3 नवंबर को इन जिलों में कुछ जगहों पर वर्षा हो सकती है इसी दिन भागलपुर जमुई और बांका में भी बूंदा बूंदी के आसार दिखाई दे रहे हैं इसके अलावा मौसम में बदलाव के साथ बीमारी का प्रभाव बढ़ा है इसकी वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है!

सर्दी खांसी और बुखार के म सर्वाधिक आ रहे हैं विशेषज्ञ की सलाह है कि सुबह से शाम तक जब भी घर से निकले तो शरीर पर गर्म कपड़ा रहना जरूरी है सदर अस्पताल में औसतन 800 से 1000 के बीच मरीज जा रहे हैं मौसम बदलने से अचानक ठंड ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है !

#diwalispecial #kohra #thandi 
Bihar में ठंड ने दी दस्तक, राजधानी Patna में सुबह सुबह छाया रहा घना कोहरा

सुबह शाम गर्म कपड़े पहनने की शुरुआत कर देनी चाहिए ताकि बीमारियों से बचा जा सके इन दिनों वायरल टाइफाइड खांसी जुकाम एलर्जी पेट में दर्द दस्त इस तरीके की कई सारी बीमारी की संभावना बढ़ जाती है ठंड के बढ़ने के साथ ही वायु में नमी आने लगती है !

हल्की नम वायु के साथ धुएं और धूल के कन भी सांस नली में चले जाते हैं जो सांस नली में जम जाते हैं और फेफड़ों को प्रभावित करते हैं इस स्थिति को ब्रोन क्राइट्स कहते हैं जिसमें मरीज को छाती में जकड़न नजला खांसी बलगम का आना सांस फूलना इस तरीके की आदि समस्या होने लगती है !

इसलिए सावधानी जरूरी है बीते दो दिन पहले कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हुई है इसकी वजह से कुछ जगहों पर ठंड का एहसास हो रहा है मौसम विज्ञान के अनुसार अगले पाच दिनों तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है इसके अलावा बिहार के किसी भी जिले में आज वर्षा होने की संभावना नहीं है !

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक दो दिनों बाद सुपौल अररिया किशन गंज मधेपुरा सरसा और पुर्णिया में मौसम बिगड़ सकता है 3 नवंबर को इन जिलों के कुछ जगहों पर वर्षा होगी इसके अलावा इस दिन भागलपुर जमुई बांका में भी बूंदा बूंदी के असार दिखाई दे रहे हैं !

इसके अलावा लगातार मौसम विज्ञान केंद्र पटना के द्वारा हर जगह के लिए अलग-अलग अलर्ट जारी किया जा रहा है मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने भागलपुर जमुई बाका के लोगों को अलर्ट कर दिया है क्योंकि वहां पर बारिश होने की वजह से कभी भी तापमान में गिरावट देखी जाएगी और उसके बाद लोगों को ठंड का एहसास भी होगा !

कार्तिक मास की कथा सुनने से आपके सभी दुःख व कष्टों का होगा अंत,गरीब से गरीब भी बनेगें अमीर – कार्तिक मास की कहानी

0

भक्त जनों माताओं बहनों सादर जय श्री कृष्ण हमारे जय गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः कृष्णाय वासुदेवाय हरे परमात्मने प्रत क्लेश ना साय गोविंदाय नमो नमः वसुदेव सतम देवम कंस नुर मदनम देवकी परमानंद कृष्णम वंदे जगदगुरु कृष्णम वंदे जगदगुरु बोलिए श्री लक्ष्मी नारायण भगवान की जय आप सभी ने कार्तिक मास के अध्याय की कथा का श्रवण किया अब उसके आगे निरंतर अध्याय जो कथा आती है!

उसमें लिखा हुआ है सुनो लगाकर मन सभी संकट सब मिट जाए कार्तिक महात्म का कमल पढो सोवा अध्याय राजा पृथु ने कहा कि हे नारद जी यह तो आपने भगवान शिव की बड़ी विचित्र कथा सुना आई है अब आप कृपा करके यह बताइए कि उस समय राहु उस पुरुष से छूट कर के कहां पर गया नारद जी बोले कि उससे छूटने पर वह दूत बर्बर नाम से विख्यात हो गया और अपना नया जन्म पाकर वह धीरे-धीरे जालंधर के पास गया वहां जाकर उसने शंकर जी की सब चेष्टा कही उसे सुनकर के दैत्य राज ने सब दैत्यों की सेना द्वारा आज्ञा दी कालनेमी और शुंभ निशुंभ आदि सभी महाबली दैत्य तैयार होने  लगे एक से एक बड़े-बड़े महाबली दैत्य करोड़ों करोड़ों की संख्या में निकल युद्ध के लिए जुट पड़े महाप्रबंधक शिवजी से युद्ध करने के लिए निकल पड़ा आकाश में मेघ छा गए !

बहुत अपशकुन होने लगा शुक्राचार्य और कटे सिरवाला राहु सामने आ गए उसी समय जलंधर का मुकुट खिसक गया परंतु वह नहीं रुका उधर इंद्रा सब देवताओं ने कैलाश पर्वत पर शिवजी के पास जाकर के सारा वृतांत सुनाया और यह भी कहा कि आपने जलंधर से युद्ध करने के लिए भगवान विष्णु को भेजा था वह उसके वश वर्ती हो गए हैं और विष्णु जी लक्ष्मी जी सहित जलंधर के अधीन होकर के उनके घर में निवास करते हैं अब देवताओं को भी वहीं रहना पड़ता है अब वह बलि सागर पुत्र आपसे युद्ध करने आ रहा है !

अत एव आप उसे मार करके हम सबकी रक्षा कीजिए यह सुनक के शंकर जी ने भगवान विष्णु जी को बुला कर के कहा और पूछा कि हे ऋषिकेश युद्ध में आपने जलंधर का संघार क्यों नहीं किया और वैकुंठ छोड़ कर के आप उसके घर में कैसे चले गए हैं यह सुनकर के विष्णु जी ने हाथ जोड़ कर के नम्रता पूर्वक भगवान शंकर से कहा कि उसे आपका अंशी और लक्ष्मी का भ्राता होने के कारण मैंने नहीं मारा है यह बड़ा वीर और देवताओं से अजय है इसी पर मुग होकर मैं उसके घर में निवास करने लगा हूं विष्णु जी के इन वचनों को सुन कर के शंकर जी मुस्कुराए हंस पड़े और उन्होंने कहा कि हे

विष्णु जी आप यह क्या कहते हैं मैं उस दैत्य जलंधर को अवश्य मानूंगा अब आप सभी देवता जलंधर को मेरे द्वारा ही मारा गया जान कर के अपने स्थान को जाइए तब शंकर जी ने ऐसा कहा तो सब देवता संदेह रहित होकर के अपने अपने स्थान को अपने अपने धाम को चले गए इसी समय महा पराक्रमी जलंधर अपनी विशाल सेना के सहित पर्वत के समीप आकर के कैलाश पर्वत को घोर सिंह नाथ करने लगा दैत्यों के नाद और कोलाहल को सुनकर शिवजी ने नंदी आदि गणों को उससे युद्ध करने की आज्ञा प्रदान की कैलाश के समीप भीषण युद्ध होने लगा दैत्य अनेकों प्रकार के अस्त्र शस्त्र बरसाने लगे !

भैरी मृदंग शंख और वीरों तथा हाथी घोड़ों और रथों के शब्दों से शाब्दिक होकर के पृथ्वी कांपने लगी युद्ध में कट कर के मरे हुए हाथी घोड़े और पदलो का पहाड़ लग गया रक्त का कीचड़ उत्पन्न हो गया दैत्यों के आचार्य शुक्राचार्य अपनी मृत संजीवनी विद्या से सब दैत्यों को जीवित करने लगे यह देख कर के शिव जी के गण व्याकुल हो गए और उनके पास जाकर के सारा वृतांत सुनाया उसे सुनकर के भगवान रुद्र के क्रोध की सीमा नहीं रही फिर तो उस समय उनके मुख से बड़ी भयंकर कृत्या उत्पन्न हुई जिसकी दोनों जंघई ताल वृक्ष के समान थी वह युद्ध भूमि में जाकर के सब असुरों का चवण करने लग गई और फिर वह शुक्राचार्य के समीप पहुंची और शीघ्र ही अपनी योनि में गुप्त कर लिया फिर स्वयं भी अंतर्ध्यान हो गई शुक्राचार्य के गुप्त हो जाने से दैत्यों का मुख मलिन पड़ गया !

वे युद्ध भूमि को छोड़ कर के भागे इस पर शुंभ निशुंभ और काल नेमी आदि सेनापतियों ने अपने भागते हुए वीरों को रोका शिवजी के नंदी आदि गणों ने भी जिससे गणेश जी और स्वामी कार्तिके जी भी थे दैत्यों से भीषण युद्ध करना उन्होंने आरंभ कर दिया इस प्रकार यहां पर अध्याय 16 कार्तिक मास कथा का समापन होता है !

श्री बाल कृष्ण लाल की जय श्री श्याम सुंदर यमने महारानी की जय जगतगुरु श्री वल्लभा दीश की जय गोसाई जी परम दयाल की जय श्री गुरुदेव की जय लाडले लाल की जय आज के आनंद की जय धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भावना हो विश्व का कल्याण हो सनातन धर्म की जय हो गौ माता की जय हो नगर बस्ती की जय हो आज के आनंद की जय हो कल के आनंद की जय हो परसों के आनंद की जय हो बरसों बरसों के आनंद की जय हो नमः पार्वती पते हर हर महादेव हर काल हर कंटक हर दुख हर दारिद्र्य जनों माताओं बहनों आप सभी से अनुरोध है कि हमारे इस ज्ञानवर्धक Article को अधिक से अधिक लोगों को शेयर करिएगा लाइक करिएगा कमेंट करिएगा आपके पूरे परिवार को सादर जय श्री कृष्ण सादर धन्यवाद !

क्यों था Sidhu Moosewala और लॉरेंस बिश्नोई में झगड़ा? | Lawrence Bishnoi Latest | RJ Raunak

दोस्तों तारीख थी 7 अगस्त साल था 2021 जगह थी मोहाली का सेक्टर 71 अकाली दल के नेता और लॉरेंस बिश्नोई के जिगरी आर विक्की मिदुखेरा अपने एक प्रॉपर्टी डीलर दोस्त से मिलने आए थे तभी वहां एक सफेद रंग की गाड़ी आकर रुकती है गाड़ी से चार हमलावर बाहर निकलते हैं इन चारों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था चार में से दो हमलावर विक्की के पीछे दौड़ते हैं और इससे पहले कि विक्की अपनी गाड़ी में दोबारा बैठ पाता हमलावरों ने चंद सेकंड में ही विक्की पर 20 राउंड गोलियां दाग दी गाड़ी में बैठने से पहले ही विक्की मिदुखेरा की जांच चली गई विक्की लॉरेंस बिश्नोई का पक्का यार था !

क्यों था Sidhu Moosewala और लॉरेंस बिश्नोई में झगड़ा? | Lawrence Bishnoi Latest | RJ Raunak 

विक्की के इस मर्डर के बाद लॉरेंस घायल शेर बन जाता है कुछ देर बाद ही वह के इस मर्डर के लिए सिद्धू मूसेवाला और उसके मैनेजर शगुन प्रीत सिंह को जिम्मेदार मानते थे लॉरेंस ने कई बार कहा है कि सिद्धू मूसेवाला ने विक्की के हत्यारों की मदद की उन्हें पैसे दिए हथियार दिए लॉरेंस ने अपने एक इंटरव्यू में यहां तक कहा कि सिद्धू मूसेवाला विक्की मिदु खेड़ा के मर्डर की शेखिनाह के लिए 7 अगस्त 2021 को विक्की का मर्डर हुआ और उसी दिन से लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी ब्राड सिद्धू मूसेवाला के मर्डर की तैयारी करने लग गए विक्की के मर्डर के टाइम लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ में था तिहाड़ में रहकर ही उसने कनाडा में बैठे अपने पार्टनर गोल्डी ब्राड के साथ मिलकर मुसेवाला के मर्डर की प्लानिंग करनी शुरू कर दी !

क्यों था Sidhu Moosewala और लॉरेंस बिश्नोई में झगड़ा? | Lawrence Bishnoi Latest | RJ Raunak 

सबसे पहले लॉरेंस बिश्नोई के पास एक ई सिम पहुंचाया गया ई सिम में कोई सिम कार्ड नहीं लगता इसे सॉफ्टवेयर के थ्रू एक्टिव किया जाता है पुलिस इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी ब्राड ने मुसेवाला के मर्डर के लिए 10 महीने लगाकर एक पूरा रैकेट तैयार किया हैरानी की बात यह है कि रैकेट में इवॉल्व सभी लोगों को मिलकर काम करना था मगर एक टीम के लोग दूसरी टीम के लोगों को जानते तक नहीं थे !

उन्हें बस यह पता होता था कि उस जगह इस आदमी को हथियार देना है उस आदमी को गाड़ी में बिठाना है मगर कौन आदमी क्या है उसकी पहचान क्या है किसी को कुछ नहीं पता था ये सब कुछ कनाडा में बैठा गोल्डी ब्रार ही ऑपरेट कर रहा था कभी लोग जानते हैं कि 29 मई को मुसेवाला के मर्डर से पहले गोल्डी ब्राड और लॉरेंस बिश्नोई के छह आदमी 15 दिन में मूसेवाला को मारने की आठ बार कोशिशें कर चुके थे मगर उस वक्त मूसेवाला को पंजाब पुलिस तरफ से हैवी सिक्योरिटी मिली हुई थी खुद को मिल रही धमकियों के बाद मुसेवाला बुलेट प्रूफ fortune 4 लोगों की वीआईपी सिक्योरिटी कम की है!

  • पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी, UAE से आया धमकी भरा कॉल; लॉरेंस बिश्नोई को सस्ता गुंडा कहना पड़ा महंगा

  • उसमें सिद्धू मूसेवाला भी है गोल्डी ब्राड को पता था कि इससे अच्छा मौका उसे नहीं मिल सकता था खबर मिलते ही उसने अपना पूरा गैंग एक्टिव कर दिया उसने अपने शूटर्स को यहां तक कहा कि अगर मुसेवाला Ak47 से ना मरे तो उसकी गाड़ी को हैंड ग्रेनेड लगाकर उड़ा देना फिर आया 29 मई का वो दिन उस दिन क्या-क्या हुआ कैसे-कैसे हुआ उसके एक-एक लम्हे की आज हम आपको वो इंफॉर्मेशन देंगे जो शायद ही आपने आज से पहले किसी और प्लेटफार्म पर सुनी होगी मगर इससे पहले कि हम 29 मई के उस दिन पर आए आपके साथ एक बात शेयर करनी है !

दोस्तों 28 मई को गोल्डी ब्राड को जैसे ही पता चला कि सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी हटा ली गई है तो उसने अपना पूरा गैंग एक्टिव कर दिया 29 मई की सुबह होते ही सबसे पहले चार हत्यारे हरियाणा के की मारा इलाके में पहुंच गए इसके बाद कुछ और हत्यारे हरियाणा के उकलाना मंडी से मानसा केलिए निकल पड़े 11:30 के आसपास ये सभी लोग मानसा मंडी से पहले एक ढाबे पर पहुंच गए गोल्डी ब्राड के कहने पर ये सभी लोग 4:00 बजे तक उस ढाबे पर रुके रहे और फिर शुरू हुआ असली खेल 4:00 बजते बजते हरियाणा साइड के शूटर उस ढाबे पर आ गए और ठीक 15 मिनट बाद पंजाब साइड के दोनों शूटर्स मनप्रीत मान और जगरूप रूपा भी उसी ढाबे पर पहुंच गए और इसके बाद ये सभी लोगअपने चीफ गोल्डी ब्रार के अगले ऑर्डर का वेट करने लगे तभी 4:30 बजे गोल्डी ब्र का फोन आता है दूसरी तरफ से वो अपने शूटर्स को बताता है कि सुनो सिद्धू के घर का बड़ा गेट खुल गया है !

और तुम लोग अभी उसके घर के लिए निकल पड़ो इसके बाद गोली गिरफ्तार से शूटरों की दोनों गाड़ियां मुसेवाला के घर के लिए निकल गई उनमें से एक बंदा केशव उसी ढाबे पर रुक गया प्लान के हिसाब से मर्डर के बाद सभी को उसी ढाबे पर वापस मिलना था शूटरों की बोलेरो कार मानसा चौक पर ही रुक गई तभी गोल्डी ब्रार का फिर फोन आया उसने बताया मुसेवाला घर से निकल गया है ब्लैक कलर की गाड़ी में है साथ में कोई सिक्योरिटी नहीं है यह सुनते ही शूटरों की गाड़ी वहां वेट करने लगी थोड़ी ही देर में मुसेवाला की थार ने शूटरों की बोलेर को क्रॉस किया और फिर शूटरों की गाड़ी मुसेवाला के पीछे लग गई मानसा चौक पर खड़ी दूसरी गाड़ी ने भी मुसेवाला की थार को फॉलो करना शुरू किया !

तभी दो गाड़ियों में शामिल छह शूटरों ने अपनी गाड़ी को सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी के आगे लगाया और उसे आगे पीछे से घेर लिया इससे पहले मूसेवाला कुछ समझ पाता इन छह शूटरों ने 19 राउंड गोलियां दाग कर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी मूसेवाला की तरफ से भी इन हथियारों पर छह गोलियां चलाई गई हथियार मुसेवाला को मारने के लिए इतने डिस्परेयूनिया मारने के बाद उन्होंने उसकी बॉडी को हिलाकर यह भी चेक किया कि कहीं व जिंदा तो नहीं इस तरह विक्की मिदु खेड़ा की मौत के 9 महीने बाद लॉरेंस बिश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला का मर्डर करवाकर अपना बदला ले लिया पुलिस जांच में पता चला कि ये लोग मुसेवाला को मारने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थे !

मूसेवाला के मर्डर पर इस गैंग ने ₹ करोड़ खर्च कर दिए मर्डर में शामिल हर शूटर को बताया जा रहा है -5 लाख दिए गए हथियारों ने अपने लेवल पर हथियार इकट्ठा किए ही थे गोल्डी ब्रार ने भी उनके लिए एक 47 का बंदोबस्त किया था उसने ने इस काम को अंजाम दिलाने के लिए देश की 10 अलग-अलग जेलों में बंद कम से कम 60 गैंगस्टर से बात करके अपनी एक टीम बनाई थी इसमें हर गैंगस्टर और उसके गुर्गे को उसके हिस्से का काम पहले ही बता दिया गया था मसलन मूसेवाला के कत्ल के लिए किसे रैकी करनी है किन-किन लोगों को मूसेवाला पर हमला करना है किन-किन लोगों को मर्डर के बाद शूटरों को भगाने में मदद करनी है किनको शूटरों के लिए और उनको छुपने के लिए होटलों का इंतजाम करना है किसको गाड़ी देनी है और किसे कत्ल में इस्तेमाल किया गया हथियार लेकर अपने ठिकाने पर लौट जाना है !

कहने का मतलब है कि गोल्डी ब्रार ने हर किसी के हिस्से का काम पहले ही तय कर रखा था और जैसे ही मुसेवाला का मर्डर हुआ 9 महीने से बदले की आग में तड़प राहा लॉरेंस बिश्नोई फिर से अपना हथियार लोड रखता हूं इसलिए हमने अब अपने ब्रदर की हत्या का बदला ले लिया है लेकिन यह अभी सिर्फ शुरुआत है जो भी हमारे ब्रदर की हत्या में शामिल थे वो चौकन हो जाए सिद्धू मूसेवाला मर्डर के बाद इस पूरे कंस्पिरेशन में शामिल जगरूप रूपा और मनप्रीत उर्फ मन्नू का पुलिस ने अमृतसर के पास एनकाउंटर कर दिया था वहीं लॉरेंस का बेहद करीबी गैंगस्टर सचिन बिश्नोई मूसेवाला के मर्डर से पहले 21 अप्रैल 2022 तक भारत में था !

लेकिन बाद में उसने तिलकर राज टुटेजा के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया और भारत से फरा हो गया इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि उसका पासपोर्ट दिल्ली के रीजनल पासपोर्ट दफ्तर से ही बना था सचिन बिश्नोई का फर्जी पासपोर्ट दिल्ली के संगम विहार इलाके के एक पते पर बनाया गया था उसने मुसे वाला हत्याकांड का सारा प्लान तैयार किया था मर्डर में इस्तेमाल शूटरों के रहने खाने शेल्टर पैसे गाड़ियों का इंतजाम किया था और फिर फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत के रास्ते वो दुबई भाग गया इसके बाद वह दुबई से अजरबैजान चला गया इसमें कोई डाउट नहीं है कि मूसेवाला के मर्डर के बाद लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी ब्राड के नाम से फ पर इस मर्डर की पूरी रिस्पांसिबिलिटी ली गई लेकिन तब से आज तक लॉरेंस बिश्नोई ने इस पर कई बार अपने बयान बदले शुरू में उसकी तरफ से ये कहा गया था कि हमने विक्की की मौत का बदला ले लिया है !

यह बात भी निकल कर आई थी कि 2018 में कनाडा में बैठा गोल्डी ब्रार और लॉरेंस के खास गैंगस्टर्स के मना करने के बावजूद सिद्धू मूसेवाला ने लांडा रोड पर एक गांव में चल रहे कबड्डी कप में शो करने वो चले गए थे उस शो में जाने के लिए सिद्धू ने मुंबई का एक शो भी कैंसिल कर दिया था इसी के रंजीस को लेकर गोल्डी ब्रार से उनकी काफी ज्यादा अनबन भी हुई थी क्योंकि गोल्डी ब्राड का ग्रुप नहीं चाहता था कि सिद्धू मूसेवाला यहां पर आकर कबड्डी कप में हिस्सा ले और शो करें इसके बाद ही उनकी आप से रंजीस बहुत ज्यादा बढ़ गई थी इसलिए 29 मई को जब मुसेवाला का मर्डर हुआ तो लॉरेंस ने इसी रंजिश के चलते बदला लेने की बात की थी लेकिन आगे चलकर उसने कहा कि मुसेवाला से तो उसकी कोई पर्सनल दुश्मनी थी ही नहीं लेकिन मूसेवाला के गायक गीतों से ऐसा लगता था कि वह अपने गानों के जरिए उसे चुनौती दे रहा है !

लॉरेंस को यह भी लगता था कि मूसेवाला अपने गीतों में गैंगस्टर दविंदर बबीहा और उसके गैंग की तारीफ करता है इसके बाद मार्च 2023 में जेल से एक टीवी चैनल को दी एक इंटरव्यू में बिश्नोई ने फिर से कहा कि उसे मर्डर की प्लानिंग की जानकारी तो थी मगर मैं इसमें शामिल नहीं था ये सारी प्लानिंग बाहर गोल्डी ब्रार भाई ने की और मूसेवाला ने मेरे बड़े भाई विक्की मिदु खेड़ा का मर्डर भी करवाया था और ये स्टेज से उसकी डींगे भी हकता था हमारे एंटी गैंग को सपोर्ट करता था!

जेल में भी उनसे बातें करता था और जेल में भी उन्हें सपोर्ट करता था कांग्रेस में इसकी अच्छी पकड़ थी कॉमेडियन राजा वेडिंग और सीएम चन्नी के साथ इनके अच्छे रिलेशन थे पुलिस भी इनके असर में थी इसके बाद दिसंबर 2023 में कोर्ट में दिए अपने बयान में लॉरेंस ने फिर से कहा कि वह वोह मूसेवाला गांव का रहने वाला भी नहीं था मूसेवाला से उसकी कोई निजी दुश्मनी भी नहीं थी ऐसा कोई फाइल रिकॉर्ड में भी नहीं है कि उसने सिद्धू मूसेवाला से किसी फिरौती की मांग भी की हो मृतक सिद्धू मूसेवाला ने भी कभी भी उसके खिलाफ पुलिस के पास फिरौती मांगने को लेकर कोई शिकायत नहीं की वेल मूसेवाला के मर्डर को आज 2 साल हो गए हैं इस मामले में कई लोग पुलिस की गिरफ्त में भी हैं!

कुछ का एनकाउंटर हुआ है कुछ अब भी फरार है मगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद जिस तरह लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया उस ने उस वक्त पूरे देश को हिला कर रख दिया था इतने हाई प्रोफाइल शख्स के मर्डर ने उस वक्त कई सवाल भी खड़े किए थे लोग इस बात से भी हैरान थे कि एक गैंगस्टर इतना ताकतवर कैसे हो सकता है कि वह जेल के अंदर रहकर इतने बड़े आदमी का ना सिर्फ मर्डर प्लान कर ले बल्कि उसकी हत्या भी करवा दे अगर यह कोई इकलौता मामला होता तब भी बातें आई गई हो सकती थी मगर जिस तरह लॉरेंस बिश्नोई का गैंग उसके जेल में होने के बावजूद एक्टिव है जिस तरह उसके लोगों ने करनी सेना के चीफ के घर में उनका मर्डर किया जिस तरह लॉरेंस बिश्नोई के लोगों ने इस साल सलमान खान जैसे सुपर के घर पर फायरिंग कर दी उसे लगातार धमकियां भी मिल रही हैं जिस तरह उसने महाराष्ट्र के एक पॉलिटिकल फिगर को इतने बड़े नाम बाबा सिद्दीकी की हत्या करवा दी उसने आज हर किसी को हिलाकर रख दिया है !

कुछ लोग उसे दाऊद से कंपेयर कर रहे हैं कुछ लोग उसे हीरो मानते हैं कानून की नजर में वो गैंगस्टर है अपराधी है मगर जिस तरह उसने खुलेआम चैलेंज करके अपने दुश्मनों को मारा है उसने सबका ध्यान अपनी तरफ जरूर खींचा है मूसेवाला के जाने का दर्द उनके फैंस आज तक महसूस कर रहे हैं मगर गैंगस्टर्स का पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से रिश्ता या दुश्मनी काफी पुरानी है 2018 की बात बताता हूं पंजाबी सिंगर परमेश वर्मा पर भी गोली चली थी तब वो जैसे-तैसे उस हमले में बच गए थे 1996 में पंजाबी सिंगर दिलशाद अख्तर पर भी हमला हुआ था 1988 में संगीतकार अमर सिंह चमकीला की भी हत्या कर दी गई थी मगर सिद्धू मूसेवाला की मौत ने हाल फिलहाल जैसा असर छोड़ा वैसी कोई दूसरी मिसाल नहीं है सिद्धू मूसेवाला के हथियारों के पास अपनी करतूत की अपनी वजह है लॉरेंस के चाहने वाले इसे अपनी नजर से देखते हैं बाकी आपकी  इस पूरे मामले पर क्या राय है कमेंट करके जरूर बताइएगा क्योंकि आपका हर एक कमेंट हमारे लिए इंपॉर्टेंट है !

 

Chhath Puja Kitni Tarikh Ko Hai 2024 | Chhath Puja Muhurat 2024 Date Time | छठ पर्व कब है 2024 में

0

छट पूजा कब है 2024 7 या 8 नवंबर ना हो कंफ्यूज इस दिन मनाई जाएगी छट आज हम इस वीडियो में आपको बताएंगे साल 2024 में कार्तिक छत पर्व कब मनाया जाएगा छत पर्व की सभी महत्त्वपूर्ण तिथियां पूजा मुमरा सुबह शाम अर्ग देने का समय और इसकी पूजा विधि के बारे में हेलो फ्रेंड्स स्वागत है! पंचांग के अनुसार दीपावली के छ दिन बाद छट पर्व मनाया जाता है यह पर सूर्यदेव और उनकी बहन छटी मैया को समर्पित है!

छट पर्व हर साल कार्तिक मास की सुख षष्टि को मनाया जाता है इसे सूर्य षष्टि भी कहते हैं यह पर्व पूरे चार दिनों का होता है छट के दौरान महिलाएं 36 घंटे का निर्जला उपवास लगती हैं आइए जानते हैं साल 2024 में छत पर्व कितनी तारीख को है छत पर्व की सभी महत्त्वपूर्ण तिथियां पूजा मर शुभ सामर्थ देने का समय उसकी पूजा विधि क्या है छट पर्व कब से कब तक 2024 छट पूजा का पर्व चार दिनों का होता है इसकी शुरुआत नहाई खाई से होती है!

इसका समापन उक्त सोरी को अर्ग देकर रत का पारण कर किया जाता है साल 204 में छठ पर्व 5 नवंबर से लेकर 8 नवंबर तक चलेगा छठ पूजा शुभ मरत 2024 साल 2024 में छठ पर्व 7 नवंबर गुरुवार को मनाया जाएगा षष्टि तिथि प्रारंभ होगी 7 नवंबर प्रातःकाल 12:4 षष्ठी तिथि समाप्त होगी 8 नवंबर प्रातःकाल 12:34 नहाय खाय की तिथि होगी !

नवंबर की तिथि होगी 6 नवंबर संध्या काल अर्ध दिया जाएगा 7 नवंबर शाम 5:32 होगा ! उक्त सूर्य को अर्ध और पारण गा 8 नवंबर प्रातः काल 6:3 छठ पूजा 2024 की तिथियां आइए जानते हैं छठ पर्व की सभी प्रमुख तिथियां कौन-कौन सी होती हैं और इस दिन क्या किया जाता है पहला दिन नहाए खाए छठ पर्व का पहला दिन होता है !

नहाय खाए नहाय खाए से ही इस पर्व की शुरुआत की जाती है इस दिन प्रातःकाल स्नान के बाद की साफ सफाई कर सात्विक भोजन बनाया और उसे ग्रहण किया जाता है साल 2024 में नहाय खाय 5 नवंबर को होगा दूसरा दिन खरना छठ पूजा का दूसरा महत्त्वपूर्ण दिन होता है !

खरना इस दिन से मेजर व्रत की शुरुआत होती है यानी कि इस दिन व्रत रमी वाला व्यक्ति अनन जल ग्रहण नहीं करता इस दिन संध्या पाल के समय छटी मैया का प्रशाद बनाया जाता है साल 2024 में खरना छ नवंबर को है तीसरा दिन संध्या अर्ग छट पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्ग दिया जाता है अर्ग देने के लिए बास की टोकरी में फल ठेकुआ चावल से बने लड्डू आदि चीजों से सूप सजाया जाता है और व्रत करने वाला व्यक्ति अपने परिवार के साथ संध्याकाल के समय सूर्य भगवान को अर्ग देता है सूर्यदेव को जल और दूध का अर्ग देने के बाद सजाए गए सूप से छटी मैया की

पूजा होती है सूर्य उपासना के बाद छटी मैया के गीत गाकर व्रत कथा सुनी जाती है साल 2024 में 7 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ दिया जाएगा चौथा दिन उष काल अर्क छठ पर्व के अंतिम दिन उपते स सूर को अर्ग और पारण किया जाता है चौथे दिन यानी सप्तमी तिथि को प्रातः काल सूर्यदेव को अर्ग देने के बाद छठी मैया से परिवार के सुख समृति की कामना की जाती है साल 2024 में 8 नवंबर को उपत सूरी को अल्ब व्रत का पारण किया जाएगा फ्रेंड्स अगर आपको हमारे द्वारा दी गई ये सभी जानकारियां पसंद आई हो तो हमारे व्हाट्सएप्प से जुड़ें

पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी, UAE से आया धमकी भरा कॉल; लॉरेंस बिश्नोई को सस्ता गुंडा कहना पड़ा महंगा

0

पटना: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की सियासत से सामने आ रही है, जहां पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने UAE से धमकी भरा कॉल किया है. सांसद पप्पू यादव को धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पप्पू यादव ने हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई को सस्ता गुंडा बताया था और 24 घंटे में पूरे गैंग को खत्म करने का दावा किया था.

दरअसल, मूल रूप से गोपालगंज के रहने वाले बाबा सिद्दीकी की पिछले दिनों मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. इस हत्या को लेकर खूब सियासत हुई थी. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को सस्ता गुंडा तक कह दिया था और कहा था कि अगर उन्हें खुली छूट मिले तो 24 घंटे के अंदर पूरे गैंग को खत्म कर देंगे.

अपने अहंकार से मजबूर पप्पू यादव मीडिया के सामने आए और लॉरेंस बिश्नोई गैंग को खत्म करने का खुलेआम दावा किया, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वे बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जब मीडियाकर्मियों ने उनसे लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा सवाल पूछा तो वे अपना आपा खो बैठे और पत्रकारों को लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा सवाल न पूछने की हिदायत दे डाली।

मीडिया में काफी फजीहत झेलने के बाद पप्पू यादव अपनी इज्जत बचाने के लिए मुंबई गए और वहां बाबा सिद्दीकी के बेटे से मुलाकात की। मुंबई पहुंचने के बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी फोटो पोस्ट की और लिखा कि ‘मुंबई आ गया है!… मुंबई में पप्पू यादव ने दिवंगत बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान से मुलाकात की और घटना पर दुख जताया और भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में उनके और पूरे परिवार के साथ हैं। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से भी मिलने की कोशिश की, लेकिन शूटिंग में व्यस्त होने के कारण वे सलमान से नहीं मिल पाए। हालांकि, सलमान खान से उनकी लंबी बातचीत हुई थी।

 

पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी, UAE से आया धमकी भरा कॉल; लॉरेंस बिश्नोई को सस्ता गुंडा कहना पड़ा महंगा

पप्पू यादव ने सलमान खान से कहा था कि मैं हर परिस्थिति में आपके साथ हूं। अब पप्पू यादव को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक फोन नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी में लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि पप्पू यादव की शेखी बघारना उन पर भारी पड़ गया है।

 

पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी, UAE से आया धमकी भरा कॉल; लॉरेंस बिश्नोई को सस्ता गुंडा कहना पड़ा महंगा

Fake Inspector: Patna में निकला फर्जी दारोगा, नहीं निकला Exam तो वर्दी सिला ली और करने लगा वसूली

बिहार की राजनीति: बिहार में फिर से एनडीए की सरकार कैसे बने? सीएम नीतीश की अध्यक्षता में आज होगा रणनीतिक मंथन

Fake Inspector: Patna में निकला फर्जी दारोगा, नहीं निकला Exam तो वर्दी सिला ली और करने लगा वसूली

0

शरीर हिट पुष्ट बदन पर खाकी वर्दी नेम प्लेट के साथ मोटरसाइकिल भी बुलेट उस पर आगे महासचिव और पीछे पुलिस लिखा हुआ मूछ में ऐसा कड़क पन कि असली दारोगा लगे लेकिन निकला व फर्जी दारोगा पटना पुलिस ने इस फर्जी दारोगा को धर दबोचा !

गजब कहानी है इस फर्जी दारोगा की तभी लगातार परीक्षा दे रहा था दरोगा बनने के लिए जब पास नहीं हो पाया तो वर्दी खरीदी और पहनकर बन गया दारोगा दो लाख की वर्दी खरीदी और अगले दिन से वसूली शुरू कर दी !पटना के राम कृष्ण नगर थाना इलाके में वर्दी पहनते थे !

ब्यान में विपिन पासवान ने कहा मेरा शौक था वर्दी पहनना वर्दी पहन के अपना जो है शौक था पहन लिए  वर्दी लिए थे  चिरैया टाल से में लाया बर्दी सिलवा के पहनते थे !

हम दरभंगा डिस्ट्रिक्ट के बीएमपी 13 के पास के रहने वाले हैं ! मैं यह वर्दी छह महीना से पहने हुए हैं हम सर कोई भी अच्छे आदमी को नहीं पकड़ते थे जो दारू बेचता है या इस सब तरह के आदमी को जो है हम देखते थे कि वह किसी प्रकार से गलत हो तब जाकर कुछ करते थे ।

इस फर्जी दारोगा का नाम विपिन पासवान है यह दरभंगा का रहने वाला है जिस मकान में किराए पर रह रहा था उसके मकान मालिक से पैसे की ठगी करके बुलेट मोबाइल और कई चीजें खरीद ली पिछले कई महीनों से उसने मकान का किराया भी नहीं दिया था पैसों के नाम पर बस मकान मालिक का धोस दिया करता था !

तो हम कुछ पैसा देकर फिर पटना ट्रांसफर कराए हैं तो पैसे की दिक्कत हो गई है तो भैया तो आप हर दिन इधर उधर घूमते रहते हैं तो आप कब ड्यूटी जाते हैं तो बोले कि मेरा ड्यूटी एडीजी ऑफिस में मात्र दो घंटा का रहता है ज्यादा ड्यूटी करना नहीं रहता है !

उसके बाद हुआ क्या अगल बगल किसी को मोटरसाइकिल दिलाने के नाम पर किसी को मोबाइल दिलाने के नाम नाम पर गरीब गुरवा लोगों को ठग लिए 5000 10000 हजार तो वो लोग हमें कंप्लेन करते थे !

लोग आपके यहां एक रहते हैं बर्दी वाले सिपाही दरोगा जी वो पैसा वैसा मेरा बाकी है तो बोल के देवा दीजिए तो इनको बोले कि भाई आप लोग है जो पैसा का है इनको देते इतना अच्छा वेतन मिलता है तो क्या परेशानी है कि पैसा नहीं दे रहे हैं पैसा दे दीजिए । गरीब  क्यों ठगते हैं  नहीं तो मेरा रूम खाली कर दीजिए हमें शिकायत हो रहा है मेरा घर का खाली करने के नाम पर और फिर चाबी खो जाने के नाम पर कि चाबी मेरा खो गया गाली गलोज करने लगे !

पुलिस की वर्दी में मौजूद यह फर्जी दारोगा रोज अलग-अलग जगहों में वसूली कर रहा था पुलिस को इसकी जब जानकारी मिली तो पुलिस ने जाल बिछाया और जब पूछताछ शुरू की गई वह फस गया और फिर उसे थाना लाया गया दिनांक 27 -10- 24 को समय करीब 18:30 बजे सूचना मिली !

ए के सिंह थाना sho ने कहा कि रामकृष्णा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्ध विधानता होटल के पास एक व्यक्ति पुलिस की बर्दी में कुछ लोगों को डरा धमका रहा है उस सूचना पर कारवाई करते हुए  पहुंचा गया तो देखा गया कि एक व्यक्ति पुलिस की बर्दी में बगल में पुलिस लिखा बुलेट लगा कर के लोगों से नोक झोक कर रहे हैं !

  • बिहार में वहशी दरिंदों की करतूत: 6 साल की बच्ची से गैंगरेप, मौके पर ही मौत
  • जब उनसे पूछ ताछ किया तो संदिग्ध लगा तो उन्हें थाना लाया गया थाना लाने के बाद उनसे पूछा गया तो उनका उन्होंने अपना नाम विपिन कुमार पासवान पिता श्री रामविलास पासवान साकिन डी छपरा थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा बताया पूछताछ के कर्म में उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले छ महीने से वो सोरंग में किराए के मकान में रहकर फर्जी दरोगा बनकर लोगों से वसूली काम कर रहे हैं ।

आगे अवश्य कारवाई की जा रही है और बताया जा रहा है कि ये भी हम लोग को पता चला है कि ₹ लाख दो सवा लाख में उनको किसी ने वर्दी खरीद के दिया था बोला था कि आप को नौक दिया इन सब चीजों के बारे में मैं जांच पड़ताल रहा हूं जो भी सामने आएगा मैं आप लोगों को सब चीज बताऊंगा  ।

फर्जी दारोगा की ये दलील है कि वो अच्छे लोगों को नहीं पकड़ता था उन लोगों पर उसकी नजर थी जो शराब बेच रहा था लेकिन खुद वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया गौर तलब है कि बिहार में फर्जी पुलिस कर्मियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में देखना है कि पुलिस प्रशासन कैसे इन मामलों में सख्ती परती है।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

99Bihar (@99bihar) द्वारा साझा की गई पोस्ट

 

 

बिहार की राजनीति: बिहार में फिर से एनडीए की सरकार कैसे बने? सीएम नीतीश की अध्यक्षता में आज होगा रणनीतिक मंथन

0

पटना: बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसकी तैयारी में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं. इसलिए एनडीए ने 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है. इसके साथ ही हाल के दिनों में चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी मंथन होगा. इसलिए सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एनडीए घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक होगी.

सीएम नीतीश कुमार की बैठक में जेडीयू के अलावा एनडीए में शामिल भारतीय जनता पार्टी और अन्य दलों के नेता 2025 में जीत हासिल करने और राज्य में सरकार बनाने की रणनीति पर मंथन करेंगे. इस बैठक का मुख्य एजेंडा विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाना और सभी घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है. इसमें जदयू, भाजपा, हम, लोजपा आर और रालोसपा के नेता शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश जारी करेंगे, जिसके आधार पर आने वाले समय में इन सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच जाएंगे और काम करेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा वोट मिल सके। बैठक मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग पर सुबह 11 बजे शुरू होगी। बैठक में बिहार के सभी केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के जिला अध्यक्षों को बुलाया गया है। बीस सूत्री समितियों के उपाध्यक्ष भी इसमें शामिल होंगे।

दूसरी ओर, आज की बैठक को लेकर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों का प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार हो, लोगों तक पूरी बात पहुंचे, इस पर बैठक में चर्चा होगी। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि 2025 के चुनाव को लेकर इस बैठक के जरिए अभियान शुरू किया जाएगा। प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस बैठक से यह संदेश जाएगा कि एनडीए के सभी घटक दल पूरी तरह एकजुट हैं।