Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the astra-sites domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u423053031/domains/99bihar.xyz/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
बीच सड़क पर पत्नी को चाकू घोंपता रहा... भीड़ देखती रही,  बच्चे को ले जाने से रोका तो मार डाला

बीच सड़क पर पत्नी को चाकू घोंपता रहा… भीड़ देखती रही,  बच्चे को ले जाने से रोका तो मार डाला वीडियो देखें

जमुई में एक पति ने बीच सड़क पर अपनी पत्नी को 15 से ज्यादा बार चाकू घोंपकर मार डाला। वह चीखती रही। छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन वह नहीं माना। उसके पेट और कंधे से खून बहता रहा। वह जान बचाने के लिए भागती रही, लेकिन वह नहीं माना।

बीच सड़क पर हुई हत्या की तस्वीरें पास में लगे

सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। इसमें दिख रहा है कि सोनल अपनी छोटी बहन और बच्चे के साथ मंदिर से घर जा रही है। उसका पति कुंदन आता है और उससे बात करने के लिए कहता है। दोनों बहनें बात करने से मना कर देती हैं। इसके बाद कुंदन चाकू निकालता है और सोनल पर हमला करना शुरू कर देता है।

पहले वह सोनल पर 3-4 बार चाकू घोंपता है। जैसे ही वह नीचे गिरती है, वह उस पर लगातार हमला करना शुरू कर देता है। इसके बाद भी सोनल उठकर भागने की कोशिश करती है, लेकिन कुंदन उसका पीछा करता है और फिर उस पर चाकू से हमला करना शुरू कर देता है।

बीच सड़क पर करीब 1 मिनट तक कुंदन यह सब करता रहता है। उस दौरान आसपास 10 से ज्यादा लोग नजर आते हैं, लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आता। सब चुपचाप तमाशा देखते रहते हैं।


सोनल सिन्हा और कुंदन राम एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों ने 3 साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उनके बीच झगड़े शुरू हो गए। परिजनों के मुताबिक कुंदन गुस्से में सोनल की पिटाई करता था। शादी के 2 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए। एक साल बाद सोनल को एक बच्चा हुआ। वह अभी भी अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। दोनों के बीच कोर्ट केस चल रहा था। कुंदन बच्चे को अपने साथ ले जाना चाहता था। आज की हत्या की वजह भी यही थी।


मृतका की बहन प्रिया सिन्हा ने बताया कि सोनम ने 3 साल पहले कुंदन से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों को एक बेटा भी हुआ। उसने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन चल रही थी। जिसके बाद मृतका अपने पिता किशोर आनंद के घर चली गई।

प्रिया ने बताया कि शनिवार की सुबह वह अपनी बहन के साथ महाराजगंज स्थित शिव मंदिर में पूजा कर घर लौट रही थी। इसी बीच उसका पति भी वहां पहुंच गया। कुंदन राम उससे बच्चा छीनने लगा। जब सोनम ने बच्चा देने से इनकार किया तो उसने उसे चाकू मार दिया। हालांकि उसकी बहन ने भी बीच-बचाव किया, जिसमें वह भी घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ले की है। जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी घटना की सूचना मिलने के बाद टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी। टाउन एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि महिला को चाकू मारने का मामला सामने आया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

99Bihar (@99bihar) द्वारा साझा की गई पोस्ट

यह भी पढ़ें 👇👇👇👇

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top