राजनीति

मानहानि केस में आज कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी, अमित शाह पर विवादित टिप्पणी का मामला

|
Published On: July 2, 2024

विवादित बयानों के कारण शर्मिंदगी झेल रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी को आज सुल्तानपुर कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपना बयान दर्ज कराना है. सुल्तानपुर एमपीएमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को आज कोर्ट में तलब किया है.

दरअसल, साल 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. राहुल गांधी के बयान के खिलाफ सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था. जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए केस चलाने का आदेश दिया था.

कॉलेज बॉयज के लिए आ गई है Honda Hness CB350, दमदार फीचर्स और शानदार माइलेज के साथ
इस मामले में राहुल गांधी फरवरी महीने में सुल्तानपुर की सिविल कोर्ट पहुंचे थे, जहां कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी. 20 फरवरी को राहुल गांधी को अपनी भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर कोर्ट में पेश होना पड़ा था और तब से वह जमानत पर हैं. अब कोर्ट आज इस मामले की सुनवाई करेगी. राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होकर अपना बयान दर्ज कराना होगा। आपको बता दें कि 26 जून को मामले की सुनवाई करते हुए सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें 2 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। संसद सत्र चल रहा है, ऐसे में देखना यह है कि राहुल गांधी आज कोर्ट में पेश होते हैं या अपने वकील के जरिए अगली तारीख लेते हैं।
bihar news, bihar political news, bihar political news today, khabar hindi, narendra modi, rahul gandhi news, trending khabar, viral news

Leave a Comment